दुबई में बनेना वाला है एक और अजूबा, दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत

दुबई की मशहूर बिल्डिंग कंपनी अज़ीज़ी डेवलपमेंट्स के सीईओ (CEO) फरहाद अज़ीज़ी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके, ये ऐलान किया है कि, जल्द ही आने वाले वक़्त में दुबई में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत बनने जा रही है।

दुबई में बनेना वाला है एक और अजूबा, दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत
Stop

दुबई: हाली ही में, दुबई की मशहूर बिल्डिंग कंपनी अज़ीज़ी डेवलपमेंट्स के सीईओ (CEO) फरहाद अज़ीज़ी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके, ये ऐलान किया है कि, जल्द ही आने वाले वक़्त में दुबई में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत बनने जा रही है। 

फरहाद अज़ीज़ी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए लिखते हैं कि, “अब ये ऑफिसियल हो गया है: हम दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची ईमारत बना रहे हैं। हाल ही मेरे फ़ादर, मीरवाइज़ अज़ीज़ी को बीबीसी पर्शिया में आने के लिए आमंत्रित किया गया था। जहां उन्होंने हमारे दुबई में बनने वाले एक नए टावर के प्लान का खुलासा किया था। जोकि बुर्ज ख़लीफा और शहर की दूसरी गगनचुंबी इमारतों के साथ खड़ी होगी। ये अज़ीज़ी ब्रांड के लिए एक ख़ास उपलब्धि होगी, और हमारे लिए इससे ज़्यादा गर्व की बात कुछ और नहीं हो सकती। ख़ास तौर पर तब जब हमें देखते हैं कि हमारी शुरूआत अफगानिस्तान से शुरू हुई और मेरे फादर ने साल 1989 में सिर्फ 500 डॉलर के साथ इस कंपनी शुरू की। जहां तक ​​इस नए टावर के नाम की बात है, इसके लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा, लेकिन आख़िरकार ये अज़ीज़ी डेवलपमेंट्स ब्रांड को ही रिप्रिजेंट करेगा।''

जैसा कि फरहाद अज़ीज़ी ने ऐलान किया है कि, दुबई की सबसे ख़ास जगह, शेख ज़ायद रोड पर शुरू होने वाला ये कंस्ट्रक्शन प्रोजक्ट, दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत बनेगा। हालाकि, अभी तक इमारत के नाम और उसकी ऊंचाई जैसी ख़ास जानकारी का कोई खुलासा नहीं किया गया है, फिर भी इस ख़बर ने कंस्ट्रक्शन और बिल्डिंग इंडस्ट्री की दुनिया में खलबली मचाना शुरू कर दिया है।

दुबई की सबसे ऊंची इमारत को छोड़ देगी पीछे ?

जबसे इस इमारत के बनने की ख़बर फैली है तभी से लोगों के दिमाग में तरह-तरह के सावाल आने शुरू हो चुके हैं। वे सोचते हैं कि क्या ये बुर्ज ख़लीफा से भी बड़ी होगी? क्या हर मामले में बुर्ज ख़लीफा को पीछे छोड़ देगी? और न जाने क्या-क्या... 

लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, बुर्ज ख़लीफा फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है और आगे आने वाले वक़्त तक भी सबसे ऊंची इमारत रहेगी। जब तक कि कोई दूसरी इमारत इससे ज़्यादा ऊंची न बन जाए। रही इस नई इमारत की बात तो, इस बात का पहले ही खुलासा हो चुका है कि ये दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत होगी। यानि इसकी ऊंचाई बुर्ज ख़लीफा से कम रहने वाली है।  

हालाकि, बीते साल 2022 के नवंबर में इस टावर का ब्लूप्रिंट सबके सामने पेश किया गया था। और कुछ रिपोर्ट्स की माने तो, दुबई में बनने वाली ये गगनचुंबी इमारत, मलेशिया में मौजूद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत, मर्डेका 118 जिसकी ऊंचाई 2227.3 फीट है और चीन की 2073.4 फीट ऊंचे, शंघाई टॉवर दोनों को ऐरिया और ऊंचाई के मामले में पीछे छोड़ देगी। 

दुबई की शान बुर्ज ख़लीफा

लेकिन दुनिया में सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाली लोकेशन्स के मामले में बुर्ज ख़लीफा सबसे ऊपर है। और हर साल बुर्ज खलीफा को देखने के लिए लाखों की तादाद में टूरिस्ट आते हैं। दुबई की टूरिज्म इंडस्ट्री में ये माना जाने लगा है कि अगर को दुबई के टूर पर आया है और बुर्ज ख़लीफा नहीं गए तो कुछ नहीं किया। 

हर शाम, बुर्ज खलीफा की शीशे से बनी, बाहरी दीवार दुनिया के सबसे ऊंचे एलईडी-कैनवास में तब्दील हो जाती है। हर शाम इस पर लाईट शो होते हैं, म्यूजिक और लाइट का ये शानदार नज़ारा लोगों के लिए काफी ख़ास होता है। और ये दुबई की पहचान बन गया है।
 

Latest news

Powered by Tomorrow.io