जम्मू कश्मीर बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया आउट, लड़कियों ने 81.68 फीसदी के साथ लड़कों को दिया पछाड़

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने 10वीं के साल 2023 के परिणाम घोषित कर दिये है। रिजल्ट के आते ही स्टूडेन्टस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई जो बेसब्री से रिजल्ट का इन्तेजार कर रहा था, उसका इन्तेजाम अब खत्म हो चुका है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने क्लास 10वीं के रिजल्ट 2023 सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन दोनों के लिए घोषित कर दिए है। 10वीं का कुल पास 78.89 फीसदी है। हर स्टूडेन्ट जो अपने भविष्य की पहली सीढ़ी चढ़ने के लिए उत्सुक रहता है उसके लिए आज का दिन बहुत बड़ा है।

जम्मू कश्मीर बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया आउट, लड़कियों ने 81.68 फीसदी के साथ लड़कों को दिया पछाड़
Stop

JKBOSE Class 10th Result 2023 OUT: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (JKBOSE) ने 10वीं के साल 2023 के परिणाम घोषित कर दिये है। रिजल्ट के आते ही स्टूडेन्टस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई जो बेसब्री से रिजल्ट का इन्तेजार कर रहा था, उसका इन्तेजाम अब खत्म हो चुका है। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने क्लास 10वीं के रिजल्ट 2023 सॉफ्ट जोन और हार्ड जोन दोनों के लिए घोषित कर दिए है। 10वीं का कुल पास 78.89 फीसदी है। हर स्टूडेन्ट जो अपने भविष्य की पहली सीढ़ी चढ़ने के लिए उत्सुक रहता है उसके लिए आज का दिन बहुत बड़ा है। क्योंकि दसवीं ऐसी परीक्षा होती है जो किसी भी कॉम्पटीशन एग्जाम की पहली सीढ़ी होती है। 


एग्जाम में शामिल रहे स्टूडेन्ट अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिसियल पोर्टल jkbose.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट 2023 देख सकते हैं। स्टूडेन्ट जेकेबीओएसई क्लास 10वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जेकेबीओएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा सॉफ्ट जोन के लिए 09 मार्च से 05 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी, जबकि हार्ड जोन के लिए 08 अप्रैल से 09 मई 2023 के बीच आयोजित की गई थी।


एग्जाम के रिजल्ट के साथ ही कई स्टूडेन्टस की इन्तेजार की घड़िया तो खत्म हो गई है लेकिन रिजल्ट के आने के बाद की टेंशन सभी स्टूडेन्टस के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। 


 
JKBOSE 10th Result 2023 ऐसे करें चेक
•    सबसे पहले JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in पर जाएं।
•    वेबपेज पर “JKBOSE कक्षा 10वीं जोन-वाइज रिजल्ट लिंक” पर क्लिक करें।
•    एक नया पेज खुलेगा, अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
•    अब “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
•    आपका जेकेबीओएसई 10वीं रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
•    इसे डाउनलोड करें।
•    रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर रखे लें।

लड़कियां लड़कों से आगे
जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल लड़कियों ने 81.68% के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि लड़कों ने 78.23% हासिल किया है। 
 
इस साल कुल 1,48,701 परीक्षार्थियों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जिनमें से 1,18,791 ने एग्जाम पास किया है। जबकि 29789 उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं की एग्जाम क्लीयर नहीं किया है।

 
बता दें कि जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने 09 जून को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 2023 जारी किया था। इस वर्ष कक्षा 12वीं के लिए कुल 65 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। एग्जाम के लिए 1,27,636 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 82,441 ने 12वीं कक्षा की परीक्षा पास की है।

Latest news

Powered by Tomorrow.io