मानसून की पड़ी बौछारें, 30 जून तक बारिश का होना तय, लैंडस्लाइड से सड़कों पर लगा लंबा जाम

मॉनसून के एक्टिव होते ही हर ओर काले घनघोर बादल के आड़ में मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ो में बारिश लगातार हो रही है। डोडा जिले में नदी-नाले अपनी तय सीमा से ऊपर उफान पर बह रही है। रामबन और बनिहाल के बीच मेहाड़, कैफटेरिया मोड सहित अन्य कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण दस घंटे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा जो कई घण्टों के बाद में खुला।टूरिज्म प्लैस पटनीटॉप टूरिस्टो से गुलजार हो गया है। शाम तक यहां के सभी होटल भर गए थे। यातायात बहाल होते ही दोनों ओर से जाम लग गया। हाईवे पर सैकड़ों वाहन रेंगते रहे।

मानसून की पड़ी बौछारें, 30 जून तक बारिश का होना तय, लैंडस्लाइड से सड़कों पर लगा लंबा जाम
Stop

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के मौसम में आते बदलाव का कारण है मॉनसून है जो कि अब लगभग पूरे इलाके में एक्टिव हो चुका है। मॉनसून के एक्टिव होते ही हर ओर काले घनघोर बादल के आड़ में मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ो में बारिश लगातार हो रही है। डोडा जिले में नदी-नाले अपनी तय सीमा से ऊपर उफान पर बह रही है। रामबन और बनिहाल के बीच मेहाड़, कैफटेरिया मोड सहित अन्य कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण दस घंटे तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा जो कई घण्टों के बाद में खुला।

टूरिज्म प्लैस पटनीटॉप टूरिस्टो से गुलजार हो गया है। शाम तक यहां के सभी होटल भर गए थे। यातायात बहाल होते ही दोनों ओर से जाम लग गया। हाईवे पर सैकड़ों वाहन रेंगते रहे। जिला राजोरी और पुंछ के शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाला मुगल रोड भूस्खलन के कारण पांच घंटे बंद रहा। बारिश के कारण कई इलाकों में लैंडस्लाइडिंग भी हो रही है जो आने जाने के रास्तों को लगभग बिल्कुल बन्द सा कर देती हैं। 


कठुआ के उज्ज दरिया में अचानक जलस्तर बढ़ने से दोपहर में सात लोग फंस गए जिनको रात 9 बजे बाहर निकाला गया। भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर रामबन में 8वीं से दसवीं कक्षा तक स्कूल बंद रखे गए। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 जून तक बारिश के आसार हैं। मानसून सत्र में अब तक जिला कठुआ में सबसे ज्यादा 134 एमएम बाारिश दर्ज की गई है। 

श्रीनगर में मौसम साफ रहा, लेह में सबसे कम 8 डिग्री रहा पारा

जम्मू में सोमवार सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। रात से ही जारी यह सिलसिला सुबह दस बजे तक नहीं थमा था। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 7 से 12 डिग्री तक गिर गया है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 31.6 दर्ज किया गया। 

इसके अलावा बनिहाल में सामान्य से 7.2 डिग्री गिरकर 22.5, बटोत में सामान्य से 7.4 डिग्री गिरकर 21.1, कटड़ा में सामान्य से 5.1 डिग्री गिरकर 29.0 और भद्रवाह में सामान्य से 11.2 डिग्री गिरकर 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ के विभिन्न हिस्सों में दोपहर तक बारिश हुई।


राजधानी श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य कई जिलों में बीती रात हुई बारिश के बाद मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान 27.0, पहलगाम में 21.2 और गुलमर्ग में 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में बीती रात न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा।
 

Latest news

Powered by Tomorrow.io